
Trusted Tour Operator Scheme(TTOS)
गृह मंत्रालय ने आज ही वीजा प्रणाली में सुधार और पर्यटन क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में नई विश्वसनीय टूर ऑपरेटर योजना Trusted Tour Operator Scheme(TTOS) की सुरु करने की घोषणा किया है। यह योजना जनवरी 2025 से लागू होगी और इसका उद्देश्य दक्षिण अफ्रीका को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाना है।
विशेष रूप से चीन और भारत के बढ़ते पर्यटन स्थलों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जो दक्षिण अफ्रीका को दुनिया की दूसरी और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लिए उपुक्त पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में मुस्किलो को दूर करेगा। 2023 में चीनी पर्यटकों ने 100 मिलियन से अधिक आउटबाउंड यात्राएँ कीं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका को इनमें से केवल 93,000 यात्राएँ प्राप्त हुईं। इसके विपरीत, ऑस्ट्रेलिया ने इसी अवधि में चीन से 1.4 मिलियन से अधिक आगंतुकों को आकर्षित किया। वर्तमान में, दक्षिण अफ्रीका में भारतीय पर्यटकों की हिस्सेदारी केवल 3.9% है, और चीन में यह आंकड़ा 1.8% है।
पर्यटन विभाग, प्रेसीडेंसी और ऑपरेशन वुलिंडलेला के सहयोग से, गृह मंत्रालय ने इन प्रमुख स्रोत-बाजारों से पर्यटन को बढ़ाबा देने के लिए आवश्यक सुधार करने का संकल्प लिया है। विश्वसनीय नियुक्ति योजना (TES) के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए, जिसमें महत्वपूर्ण कौशल को अपने ओर आकर्षित करने के लिए वीजा प्रसंस्करण सेवाओं को तेज और सरल बनाया गया, मंत्री लियोन श्रेइबर ने समान सिद्धांतों को लागू करने का निर्देश दिया है।
Trusted Tour Operator Scheme(TTOS)
के तहत, चीन और भारत जैसे गैर-वीजा छूट वाले देशों के पर्यटकों के लिए वीजा आवेदन को अधिक कुशल और त्वरित बनाया जाएगा। प्रमाणित टूर ऑपरेटरों को विभाग के साथ पंजीकरण करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, और पर्यटक वीजा आवेदनों को एक विशेष टीम द्वारा तेजी से और विश्वसनीय ढंग से संसाधित किया जाएगा, जिससे वर्तमान लालफीताशाही को समाप्त किया जाएगा।